लाडली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण का भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान

Share this post

लाडली बहना योजना के स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण का भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान

अनूपपुर /भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रारंभ की गई लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया से लेकर पात्र हितग्राहियों के खातों को प्रमाणित करने के लिए 1 जून 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक रुपए हितग्राहियों के खातों में भेजकर उन्हें प्रमाणित किया गया इसके साथ ही उन सभी महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान करने का कार्य चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 सशक्त नारी ,सशक्त परिवार ,सशक्त समाज ,सशक्त मध्य प्रदेश ,सशक्त देश के उद्देश्यों को पूर्ण करेगी ।भाजपा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान चलाकर प्रत्येक मंडलों में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्य किया जा रहा है। अनूपपुर नगर में जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी एवं मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा की उपस्थिति में लाडली बहना योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जैतहरी क्षेत्र में युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं बीजेपी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर की उपस्थिति में वितरित किए गए।

महिला मोर्चा के साथ सभी को दी गई जिम्मेदारी

सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया से लेकर स्वीकृति प्रमाण पत्र के वितरण के कार्य की जिम्मेदारी भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा विशेष रूप से महिला मोर्चा अनूपपुर की जिला अध्यक्ष को दी गई इनके साथ ही सभी मंडल के मंडल अध्यक्षों जिले के पदाधिकारी मोर्चों के सभी पदाधिकारी ग्राम इकाई ,बूथ के सभी अध्यक्ष एवं बूथ में निवासरत सभी जिले के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को दी गई जिससे कि इस योजना को जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके और महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हितग्राहियों के बीच में पहुंच रहे हैं और उन्हें इसका लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!
× How can I help you?