अमरकंटक बना पत्रकार एकता का केंद्र:144वीं राष्ट्रीय बैठक में संगठन को मिली नई ऊर्जा,बड़ी जिम्मेदारियों की घोषणा

Share this post

 

✍️श्याम दास मानिकपुरी,APR NEWS

 

शहडोल/अमरकंटक।मध्यप्रदेश की पावन धरा अमरकंटक,जो माँ नर्मदा के उद्गम स्थल के रूप में विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है,वहां भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ

(आई.एफ.डब्ल्यू.जे.)की 144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं मध्यप्रदेश इकाई की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2026 को अत्यंत भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक रूप में संपन्न हुई।इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लगभग 350 पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे पत्रकारिता जगत का एक उल्लेखनीय आयोजन बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप माँ सरस्वती के पूजन,दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शंखनाद के साथ किया गया,जिससे पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित हो गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को उपस्थित रहे।साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।

 

🟥मंच से हुई बड़ी संगठनात्मक घोषणाएं,तीन नियुक्तियां बनी चर्चा का केंद्र

 

सम्मेलन के दौरान भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश भार्गव एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम द्वारा मंच से महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणाएं की गईं, जिन्होंने पूरे आयोजन का आकर्षण अपने नाम कर लिया।

घोषणा के अनुसार राहुल सिंह राणा को मध्यप्रदेश का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया,अरविंद द्विवेदी को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा जुनैद खान को मध्यप्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

इन तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उन्हें सम्मान पत्र,

सील्ड,पुष्पमाला,शॉल एवं श्रीफल भेंट कर विधिवत सम्मानित किया गया।जैसे ही इन नियुक्तियों की घोषणा हुई,पूरे पंडाल में उपस्थित पत्रकारों द्वारा जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया और वातावरण उत्साह से भर उठा।

 

🟥स्वागत,नेतृत्व और संचालन ने कार्यक्रम को बनाया यादगार

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने स्वागत भाषण देते हुए देशभर से आए पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।उनके कुशल नेतृत्व,संगठन क्षमता और बेहतर समन्वय के चलते यह आयोजन अत्यंत सफल,व्यवस्थित और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ,जिसकी सराहना सभी ने की।

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन श्याम दास मानिकपुरी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली,संतुलित और आकर्षक शैली में किया गया,

जिसने आयोजन को जीवंत बनाए रखा और सभी को जोड़े रखा।

 

🟥देश के कोने-कोने से पहुंचे पत्रकार,15 से अधिक राज्यों की भागीदारी

 

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों—आंध्रप्रदेश,बिहार, उत्तरप्रदेश,राजस्थान,गोवा, महाराष्ट्र,केरल,गुजरात,उत्तराखंड सहित लगभग 15 से 20 राज्यों के पत्रकारों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

इनमें प्रमुख रूप से सुनील थपलियाल(राष्ट्रीय अनुशासन समिति अध्यक्ष),एस.एन.श्याम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,बिहार),गुलबहार गौरी(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,उत्तराखंड), रमेश गांधी(राजस्थान),इरशाद खान (राष्ट्रीय महासचिव),अनमोल कुमार(अध्यक्ष, बिहार),हितेश मलनकर(महाराष्ट्र),भरत बेतकेकर (गोवा),दीपक कलवड़े(महाराष्ट्र), सुश्री सुलोचना पयाल(उत्तराखंड), स्वामी जगदिशानंद,विनोद कारकेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

🟥विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति,देशव्यापी सहभागिता

 

इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए अनेक प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रही,जिनमें पी. रामकृष्णन(आंध्रप्रदेश),रमेश गांधी, दिलीप शाह (राजस्थान),श्याम नाथ,अनमोल कुमार(बिहार), गिरजाशंकर(उत्तरप्रदेश),सुनील थपलियाल,सुलोचना पयाल (उत्तराखंड),भरत जी,चन्द्रहाश दमोलकर(गोवा),गिरिराज बंजरिया (आगर मालवा),राजेन्द्र जोशी (मनासा),हितेश मावलंकर(मुंबई), भगवान भारद्वाज(दिल्ली),अब्दुल शकूर(आंध्रप्रदेश),अभिषेक जैन, कृष्णानंद शास्त्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

🟥आयोजन समिति और स्थानीय पत्रकारों की मेहनत ने दिलाई सफलता

 

इस विशाल और भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं जिलेभर के पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया गया।

 

इस दौरान गोपाल दास बंसल, कमलेश श्रीवास्तव,मनोज सिंह, राम बाबू चौबे,श्रवण कुमार उपाध्याय,लुकमान अली,विजय उरमलिया(संभागीय अध्यक्ष), शैलेन्द्र तिवारी(जिला अध्यक्ष शहडोल),राजनारायण द्विवेदी (जिला अध्यक्ष अनुपपुर),अनिल तिवारी,विजय गुप्ता(ब्यौहारी), शमीम खान(धनपुरी),अजय पाल (महासचिव),अखिलेश मिश्रा,नरेश वर्मा,सगीर खान,गणेश केवट, जितेंद्र विश्वकर्मा,दीपक केवट, अजय केवट,छोटे लाल गुप्ता, श्याम दास मानिकपुरी,राजन त्रिपाठी,गोपाल जेठानी,सतेंद्र सोनी,लुकमान अली,नीलेश गुप्ता, सोनू खान,अनिल तिवारी,अजय केवट,कमलेश श्रीवास्तव,मनोज सिंह,अनिल द्विवेदी,दीपक केवट, फरीद खान,हसन खान,सैफी खान, अजय पाल,प्रतीक मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी,अखिलेश मिश्रा, अजय मोटवानी,बृजेश,चंदन केवट, दुर्गेश द्विवेदी,इस्लाम खान,सोनू श्रीवास्तव,निशांत गर्ग,संजय गर्ग, राहुल नामदेव,सादिक खान, स्वप्निल जैन,सुनीता सिंह,विजय सिंह(धनपुरी),रोहित वर्मा,शिवम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

 

🟥नई टीम को लेकर बढ़ी उम्मीदें, संगठन के भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश

 

सम्मेलन के अंत में देशभर से आए पत्रकारों,पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों—राहुल सिंह राणा,अरविंद द्विवेदी एवं जुनैद खान—को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।

अमरकंटक में आयोजित यह ऐतिहासिक बैठक न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती,पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और एकजुटता को एक नई दिशा देने वाली साबित होगी।यह सम्मेलन निश्चित रूप से पत्रकारिता जगत के लिए आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की मजबूत नींव साबित होगा।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!