13 दिवसीय औद्योगिक सिलाई मशीन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का सफल आयोजन संपन्न

अनूपपुर/गत दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सेंट-आरसेटी अनूपपुर एवं आजीविका मिशन (NRLM) के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन,चंदासटोला बस्ती रोड अनूपपुर में आयोजित 13 दिवसीय औद्योगिक सिलाई मशीन रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समापन कार्यक्रम के अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री प्रवीण कुमार बसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षणार्थियों ने 13 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीखी गई विभिन्न सिलाई तकनीकों एवं तैयार किए गए परिधानों का प्रदर्शन किया तथा अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। आरसेटी निदेशक श्री बसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने कौशल को निरंतर निखारने, आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।समापन समारोह में आरसेटी के वरिष्ठ संकाय श्री आशीष कुमार पाठक, कार्यालय सहायक सुश्री रुकमणि बर्मन,औद्योगिक सिलाई मशीन के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद शकील, मास्टर ट्रेनर श्रीमती वर्षा श्रीवास सहित समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आरसेटी निदेशक, आरसेटी स्टाफ एवं आजीविका मिशन (NRLM) का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया तथा 13 दिवसीय प्रशिक्षण अनुभव साझा किया उसके बाद एक समूह फोटो ली गई।

