मतदातासूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में अनूपपुर मंडल का कामकाजी बैठक संपन्न 

Share this post

मतदातासूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में अनूपपुर मंडल का कामकाजी बैठक संपन्न 

अनूपपुर/दिनांक 21 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मतदातासूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में कामकाजी बैठक बूथ अध्यक्ष बी एल ए 2 मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अनूपपुर शिवरतन वर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ। बैठक में मंचासीन पदाधिकारी जिला महामंत्री द्वय श्याम नारायण शुक्ला, सिद्धार्थ शिव सिंह, एसआईआर विधानसभा अनूपपुर प्रभारी एवं जिला सहकोषध्यक्ष राम नारायण उरमालिया द्वारा अपने वक्तव्य में बताया कि मतदाता विशेष ग्रहण पुनरीक्षण का काम शासकीय स्तर पर संपन्न हो चुका है अब मतदाता सूची का प्रकाशन शुद्ध रूप से दिनांक 23 दिसंबर को प्रकाशित हो जाएगा। अब सभी पार्टी के जिम्मेदार बूथ अध्यक्ष bla2 एवं सक्रिय कार्यकर्ता को 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक चलने वाले नाम जोड़ने एवं काटने की प्रक्रिया में प्रतिभाग लेकर के भारतीय जनता पार्टी के समर्थित मतदाताओं को जागरुक करते हुए मतदाता सूची में नाम न होने पर दर्ज करना है अथवा दो स्थानों पर जिनके नाम दर्ज हैं उनके नाम एक जगह से विलोपित कराना है अथवा जिस मतदाता का मृत्यु हो चुका है उनका नाम विलोपित कराना है और साथ ही जो उक्त स्थान से दूसरे स्थान पर जा चुके हैं उनका नाम भी विलोपित कराना है भारतीय जनता पार्टी का बी एल ए 2 को यह अधिकार दिया गया है कि वह शासकीय बि एल ओ के पास पहुंचकर 50 फॉर्म नाम काटने अथवा जोड़ने का प्रस्तुत कर सकता है।वर्तमान में जो मतदाता सूची सभी बूथों में अंतिम शुद्ध रूप से 22 जनवरी को प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं हो सकेगा और इसी मतदाता सूची से विधानसभा लोकसभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होगा इसलिए सभी कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारी राजनीतिक दल में जुड़े होने के कारण सभी लोग निर्वाचन के महासागर में भाग लेते हैं इसलिए सक्रिय होकर के इस कार्य को संपादित करें। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष अनूपपुर शिवरतन वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म जयंती है जिसको लेकर के समस्त बूथ स्तर पर कार्यक्रम करना है जिसके दौरान वृक्षारोपण, फल वितरण या सभी प्रकार के सामाजिक कार्यों का संपादन करना है और उक्त कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया ग्रुप में भेजना है। बैठक में मंचासीन अतिथियों के अतिरिक्त जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी विजय शुक्ला,मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, मंडल मंत्री राजेंद्र पटेल, मोहन यादव,धन्नूलाल पटेल सहित जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष बि एल ए 2 एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पटेल ने दी।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!