चचाई पावर प्लांट चौराहा का नामकरण अटल चौक प्रतिमा हुई लोकार्पित

Share this post

चचाई पावर प्लांट चौराहा का नामकरण अटल चौक प्रतिमा हुई लोकार्पित

अनूपपुर/जिला अंतर्गत अनूपपुर ग्रामीण मण्डल चचाई के तत्वाधान मे थर्मल पावर प्लांट अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई गेट के सामने भारतरत्न,पूर्व प्रधानमंत्री,पं.अटल बिहारी बाजपेयी जी कि प्रतिमा स्थापित जन्मशताब्दी,सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर किया गया है। अपना पूरा जीवन देश,संस्कृति और विचारधारा के लिए कैसे समर्पित किया जा सकता है, अटल जी का जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।देशहित से कभी भी समझौता न करने वाले करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, पथ प्रदर्शक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को लोकार्पित हुई भव्य प्रतिमा भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शंभू नाथ विश्व विद्यालय शहडोल के पूर्व कुलपति श्री मुकेश तिवारी,अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जैसवाल,पूर्व विधायक अनूपपुर एवं राज्य कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल,भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता,आधारम वैश्य साथ ही विशेष: – वाजपेयी जी के समय से पार्टी का कार्य कर रहे गजाधर पटेल, कल्लू प्रशाद सोनी,मूलचंद अग्रवाल तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर जी,भाजपा जिला महामंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी,जीतेन्द्र भट्ट, जिला कार्यालय मंत्री श्री चंद्रिका द्विवेदी जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर जी, जिला कोषाध्यक्ष विवेक बियानी जी, सह कोषाध्यक्ष रामनारायण उर्मलिया, जिला मिडिया प्रभारी राजेश सिंह जी, जिला मंत्री भूपेंद्र महरा जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष डा राज तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा,मुकेश पटेल, फ़ग्गू नायक, ग्राम पंचायत केल्हौरी के सरपंच श्री रामपाल सिंह लहरू जी, जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती महरा जी, समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह सहित जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारी समाजसेवी एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार स्थानीय निवासी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने किया।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!