तथ्यविहीन खबरों से न्यू जोन इंडिया–टोरेंट पावर को बदनाम करने की कोशिश

Share this post

तथ्यविहीन खबरों से न्यू जोन इंडिया–टोरेंट पावर को बदनाम करने की कोशिश

अनूपपुर।जिले के रक्सा एवं कोलमी गांव में स्थापित हो रहे न्यू जोन इंडिया–टोरेंट पावरj प्लांट को लेकर तथ्यविहीन और भ्रामक खबरें प्रकाशित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी स्वार्थों की पूर्ति के उद्देश्य से कुछ लोग कंपनी की छवि धूमिल करने और किसानों को उसके विरोध में भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रचारित खबरों में यह दावा किया गया है कि न्यू जोन इंडिया पावर ने टोरेंट पावर को अधिग्रहित भूमि बेचकर किसानों के साथ धोखा किया है, जबकि कंपनी सूत्रों के अनुसार यह दावा पूरी तरह निराधार है। वास्तविकता यह है कि न्यू जोन इंडिया पावर ने इस पावर प्लांट परियोजना के लिए टोरेंट पावर को केवल फाइनेंस पार्टनर बनाया है, न कि भूमि विक्रय किया गया है।

कंपनी पक्ष का कहना है कि परियोजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं कानूनी दायरे में, निर्धारित नियमों एवं स्वीकृतियों के अनुरूप पूरी की जा रही हैं। भूमि स्वामित्व में किसी प्रकार का अवैध लेन-देन नहीं हुआ है और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि झूठी अफवाहें फैलाकर किसानों को भ्रमित करने, कंपनी विरोधी माहौल बनाने और संभावित आंदोलन या अशांति को हवा देने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है।

प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि यदि किसी को परियोजना को लेकर आपत्ति है तो वह तथ्यों के साथ संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज करा सकता है। बिना प्रमाण के भ्रामक खबरें फैलाना न केवल सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है।फिलहाल क्षेत्र में परियोजना से जुड़ी गतिविधियां नियमानुसार जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!