न्यू जोन इंडिया कप में 16 टीमों की दमदार एंट्री,माँ ज्वाला खेल मैदान बना क्रिकेट रणभूमि

Share this post

न्यू जोन इंडिया कप में 16 टीमों की दमदार एंट्री,माँ ज्वाला खेल मैदान बना क्रिकेट रणभूमि

अनूपपुर। जिले के ग्राम कोलमी स्थित माँ ज्वाला खेल मैदान में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला न्यू जोन इंडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे उत्साह और उमंग के साथ शुरू हो गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों की सहभागिता ने गांव-गांव में क्रिकेट का जोश भर दिया है। पहले ही दिन मैदान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा से सराबोर नजर आया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में धुरवासिन और फुंगा की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें धुरवासिन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद दैखल बनाम चांदपुर का मुकाबला खेला गया, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

उद्घाटन अवसर पर न्यू जोन इंडिया कंपनी की ओर से आकाश, ब्रिगेडियर चरणवीर, ओम प्रकाश नैनवाल, कपिल, अभिरूप और प्रदीप मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल को अनुशासन व सकारात्मक सोच के साथ खेलने का संदेश दिया।

न्यू जोन इंडिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे आयोजनों से न केवल छिपी हुई प्रतिभाओं को अवसर मिलता है, बल्कि युवा वर्ग नशे और भटकाव से दूर रहकर खेलों से जुड़ता है।

आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में टूर्नामेंट के मुकाबले और भी रोमांचक होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए माँ ज्वाला खेल मैदान, कोलमी में भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों की निरंतरता की उम्मीद जताई।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!