शहडोल:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) शहडोल के जिला अध्यक्ष कैलाश अहिरवार ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुँचकर रक्तदान किया। उन्हें एक गंभीर मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुँचे और स्वयं रक्तदान कर सहयोग किया। बताया गया कि वे पहले भी आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करते रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं। समय पर रक्त मिलने से मरीज के उपचार में सहायता मिल सकी।
रक्तदान के बाद कैलाश अहिरवार ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है और यह हर व्यक्ति को करना चाहिए। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, जिला अध्यक्ष समाज की अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। उनके इस सामाजिक कार्य की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की।

