बुढार।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उन्नती समिति बुढार द्वारा गोपालपुर के मौहार टोला में एक प्रेरणादायी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुजुर्ग महिलाओं, बुजुर्ग पुरुषों और छोटे-छोटे बच्चों को आवश्यक सामग्री और उपहार वितरित कर पर्व की खुशियाँ उनके साथ साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को कंबल, टिफिन, शॉल, साड़ी और बेडशीट, वहीं बच्चों को कपड़े और मिठाइयाँ भेंट की गईं। ठंड के मौसम में कंबल और वस्त्र पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और बच्चों में उत्साह साफ़ झलक रहा था।
इस सेवा कार्य में समिति की सक्रिय सदस्यों —
मंजरी शुक्ला,अर्पणा पाठक,दीपिका शर्मा,डॉक्टर शिल्पी पांडे ,नेहा तिवारी,, अनामिका द्विवेदी,स्वाति लहंगीर,गुडिया,उमा केवट, संजना मिश्रा, दिव्या सिंह, अनीता मिश्रा, आरती भट्ट, पिंकी गुप्ता, और अनीता मिश्रा — इन सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा।
स्थानीय लोगों ने उन्नती समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों को सहारा देते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया यह आयोजन वास्तव में यह संदेश देता है कि खुशियाँ तभी पूरी होती हैं, जब उन्हें बाँटा जाए।


