शहडोल में पत्रकारों का ऐतिहासिक संगम,संगठन को मिला सशक्त नेतृत्व

Share this post

 

शहडोल। (श्यामदास मानिकपुरी)- राजा विराट की धरती शहडोल रविवार, 18 जनवरी 2026 को पत्रकारिता के इतिहास में एक नए अध्याय की साक्षी बनी। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) से संबद्ध भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की शहडोल जिला इकाई द्वारा आयोजित “पत्रकार मिलन समारोह–2026” केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, स्वाभिमान और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत प्रदर्शन बनकर सामने आया।

श्रेयश रिसोर्ट में प्रातः11 बजे से प्रारंभ हुए इस गरिमामय कार्यक्रम में संभाग और जिले के सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि शहडोल का पत्रकार समाज अब संगठित, जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है।

 

संगठन को मिला नया नेतृत्व,मंच से हुई सर्वसम्मत घोषणा

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया,जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव जी की सहमति के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम जी ने मंच से शैलेंद्र तिवारी (संवाददाता – जनदुनिया) को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ,शहडोल का जिलाध्यक्ष घोषित किया।

इस घोषणा के साथ ही सभागार तालियों की गूंज से भर उठा और संगठन को एक मजबूत,ऊर्जावान एवं संघर्षशील नेतृत्व मिलने का विश्वास और गहरा हुआ।

 

मजबूत संगठन ही पत्रकार की असली ढाल

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने अपने उद्बोधन में महासंघ के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1950 में स्थापित यह संगठन आज देश के सबसे पुराने और प्रभावशाली पत्रकार संगठनों में शामिल है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकार की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब वह संगठित हो।अधिमान्यता को उन्होंने भविष्य की सुरक्षा की मजबूत गारंटी बताते हुए सभी पत्रकारों से इसे अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।

एकजुटता से ही बनती है आवाज़ की ताकत

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद द्विवेदी ने कहा कि जब पत्रकार एक मंच पर एक विचार के साथ खड़ा होता है, तब उसकी आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।संगठन,अनुशासन और मजबूत नेतृत्व ही पत्रकार समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं।

 

अध्यक्षीय संदेश:संगठन को नई ऊँचाई देने का संकल्प

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राहुल सिंह राणा ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज है और संगठन उस आवाज की शक्ति। सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

 

मंच की गरिमा,संचालन की सधी हुई प्रस्तुति

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

समारोह का मंच अत्यंत गरिमामय रहा।मंच संचालन श्याम दास मानिकपुरी ने अपनी प्रभावशाली, संतुलित और भावपूर्ण शैली में किया,जिससे पूरा कार्यक्रम अनुशासन,संवेदनशीलता और पत्रकारिता की गरिमा से ओत-प्रोत नजर आया।

कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अरुण कुमार द्विवेदी ने किया।

मंचासीन अतिथियों में घनश्याम डंडोतिया,अधिमान्य पत्रकार ऋतूपर्ण दवे,गोपाल दास बंसल,अनिल द्विवेदी,अरविंद द्विवेदी,लुकमान अली सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा पर अपने विचार रखे।

 

दिवंगत आत्माओं को नमन

समारोह के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा आयोजित की गई।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

वरिष्ठ पत्रकार स्व.चंद्रशेखर त्रिपाठी, अधिमान्य पत्रकार ऋतूपर्ण दवे की माता,पत्रकार अरविंद पांडे की माता एवं कृष्णा तिवारी की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यह क्षण पूरे सभागार को भावुक कर देने वाला रहा।

 

शहडोल से उठी एकता की मजबूत आवाज

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है।पत्रकार मिलन समारोह–2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि शहडोल का पत्रकार समाज अब और अधिक संगठित होकर अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए मजबूती से आगे बढ़ेगा।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!