बुढार।
केसरवानी वैश्य तरुण सभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास केसरवानी जी द्वारा, केसरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राम किंकर गुप्ता जी (पूर्व कलेक्टर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकमल केसरवानी जी, श्री जे.पी. गुप्ता जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश गुप्ता जी की सहमति से पवन केसरवानी जी को केसरवानी वैश्य तरुण सभा मध्यप्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त प्रदेश मंत्री पवन केसरवानी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री इंद्रजीत केसरवानी जी के सुपुत्र हैं। पवन केसरवानी समाजसेवा के क्षेत्र में समय-समय पर निरंतर सक्रिय रहकर समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देते रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर केसरवानी नगर सभा बुढार के अध्यक्ष श्री अमित केसरवानी जी, महामंत्री श्री सीताराम गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता जी सहित समाज के अनेक स्वजातीय बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
पवन केसरवानी के प्रदेश मंत्री बनने से पूरे नगर सभा क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

