सोन मौहरी के मठ बाबा मंदिर मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share this post

अनूपपुर/जैतहरी।

विकासखंड जैतहरी अंतर्गत सोन मौहरी स्थित प्रसिद्ध मठ बाबा मंदिर में चल रहे बसंत पंचमी मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर भक्तिमय माहौल के बीच आस्था का महासंगम देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मेला आठ दिवसीय है। मेले को लेकर दूर-दराज से आए दुकानदारों ने दो दिन पूर्व से ही अपनी-अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी थीं। मेले में पूजा सामग्री, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य मठ बाबा को जल अर्पित कर अपने एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांग रहे हैं। सिद्धपीठ मठ बाबा मंदिर की विशेषता यह है कि यहां वर्षभर श्रीराम कीर्तन की धुन निरंतर गूंजती रहती है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु बारी-बारी से कीर्तन में सहभागिता करते हैं।

मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार बैगा, रविंद्र राठौर, राकेश राठौर, प्रभात श्रीवास्तव, हनुमान राठौर, रज्जन सिंह गोंड, विजय कुमार राठौर, संतोष राठौर, सौरभ पटेल, मनोज राठौर, शुभम कुमार मिश्रा, सूरज राठौर, गोविंद राठौर, मायाराम राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद हैं।

प्रशासन एवं आयोजन समिति की सक्रियता के चलते मेला शांतिपूर्ण वातावरण में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!