संपादक-श्याम दास मानिकपुरी
शहडोल–सिंहपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास स्थित वार्ड क्रमांक 29 में वर्ष 2026 का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष,उल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। समाजसेवी मोहम्मद इमरान ख़ान के नेतृत्व में ध्वजारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहाँ हिंदू, मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ मिलकर तिरंगे को सलामी दी और यह संदेश दिया कि देश सबसे पहले,राष्ट्र सबसे पहले और संविधान सबसे पहले है।इस अवसर पर बच्चे,युवा, महिलाएं और बुज़ुर्ग सभी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने आपसी भाईचारे,सौहार्द और एकता के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाया।ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो तिरंगा स्वयं किसी देवता का प्रतीक बनकर सभी को एक सूत्र में बांध रहा हो और संविधान को ही सबसे बड़ा ग्रंथ मानकर सब श्रद्धा से शीश झुका रहे हों।
कार्यक्रम के दौरान “जय हिंद” “वंदे मातरम्”और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।राहगीर भी रुक-रुक कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते दिखाई दिए।हर चेहरे पर गर्व और सम्मान की भावना थी।सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर देश और संविधान की रक्षा करना ही सच्ची देशभक्ति है।हिंदू, मुस्लिम,सिख,ईसाई—सबका अपना-अपना पर्व है,लेकिन 26 जनवरी वह दिन है जो पूरे देश को एक धागे में पिरो देता है और याद दिलाता है कि हमारी सबसे बड़ी पहचान भारतीय होना है।
इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
मोहम्मद इमरान शेख,तंजीब, मोहसीन ख़ान,हसन ख़ान,शकील अहमद,अंकुश गुप्ता,वहीद ख़ान, सोनी सर,राहत सिद्दीकी,जदीर, शेखू भाई,जावेद,मुन्ना भाई,गोलू, आयान,अफ़ज़ल यार ख़ान, मोहम्मद रियाज़,सुभान मोहम्मद, राजेश शर्मा,मनीष शर्मा,रवि वर्मा, जुनैद भाई,इरशाद,गोलू एवं आज़ाद भाई सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और यह संदेश दिया कि पहले देश, पहले राष्ट्र,पहले संविधान—यही भारत की असली शक्ति और सुंदरता है।


