मानपुर तहसील के ग्राम झमइया में खेमचंद ने की फर्जी खेती  प्रशासनिक उदासीनता से कोटवानी कर रहा लीपापोती का प्रयास

Share this post

मानपुर तहसील के ग्राम झमइया में खेमचंद ने की फर्जी खेती 

 

प्रशासनिक उदासीनता से कोटवानी कर रहा लीपापोती का प्रयास

उमरिया संवाददाता जगदीश भटट

उमरिया। मानपुर तहसील के ग्राम झमइया स्थित खेम चंद कोटवानी द्वारा अपने आराजी खसरा की भूमि पर धान की खेती न करने के बावजूद फर्जी गिरदावली बनवाकर हल्का पटवारी के साथ मिलकर दो सौ क्विंटल धान विक्रय करने के मामले में लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला पहले तहसीलदार तक पहुंचा था, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। बाद में जब शिकायत एसडीएम मानपुर तक पहुंची, तो बिचौलिए कोटवानी के द्वारा किसी तथाकथित दलाल के माध्यम से अपने खेत में ट्रैक्टर द्वारा जुताई कराकर फसल बोने का झूठा प्रमाण बनाने की कोशिश की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खेम चंद कोटवानी ने पहले अपनी भूमि पर धान की फसल नहीं उगाई थी, लेकिन बाद में अपनी गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए अब नई साजिश किया गया। इस मामले में अब प्रशासनिक अधिकारियों की भी उदासीनता दिख रही है, जिस कारण से बिचौलिए के मंसूबों को बल मिल रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों से कृषि क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ता है और यह किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Ravi Nayak
Author: Ravi Nayak

error: Content is protected !!