Kजनपद पंचायत मानपुर के क्षेत्र कृमाक 19 में विकास को मिली गति ग्राम झमैया में 20 लाख की लागत से स्टाप डेम का भूमिपूजन संपन्न
संवाददाता – उमरिया से जगदीश प्रसाद भटट।
उमरिया जिले के जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 19 की लोकप्रिय जनपद सदस्य श्रीमती माया सिंह बघेल द्वारा क्षेत्र के निवासियों को बड़ी सौगात दी गई जिनके द्वारा ग्राम झमैया में सिंचाई एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से निर्मित होने वाले नवनिर्मित स्टाफ डैम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भव्य समारोह के बीच किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती माया सिंह बघेल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस स्टाप डेम के निर्माण से स्थानीय किसानों को कृषि कार्य के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र के भूजल स्तर में भारी वृद्धि होगी यह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्टाप डेम 15 वां वित्त योजना के जनपद सदस्य मद के तहत लागत राशि 20 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा निर्माण कार्य लगभग तीन से चार माह में बनकर तैयार होगा भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के लिए जनपद सदस्य और शासन का आभार जताया ग्रामीणों का कहना है कि इसके बन जाने से पानी की समस्या दूर होगी और खेती किसानी में आसानी होगी कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मझगवां के सरपंच राजीव सिंह बघेल सचिव राकेश कुमार राय हल्का पटवारी सुश्री योगिता सिंह ठाकुर के अलावा ग्राम पंचायत मझगवां के पंचगण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिको के साथ बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन उपस्थित रहे

