ग्राम पंचायत ममान में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नव निर्माणाधीन स्टाप डेम ग्रामीणों में भारी रोष
संवाददाता – उमरिया से जगदीश प्रसाद भटट
उमरिया जिला अंतर्गत जनपद पंचायत पाली की ग्राम पंचायत ममान के ग्राम मढहाटोला में जल संरक्षण वावत शासन द्वारा नया स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए लगभग ₹10 लाख रुपए की लागत से निर्माण की स्वीकृति दी गई जहां निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से करवाया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की मिली भगत से निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का नमूना बनता जा रहा है लाखों रुपया की लागत से बनने वाले इस स्टॉप डैम के निर्माण में गुणवत्ता की खुली एवं अनदेखी की जा रही है ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री का उपयोग निर्धारित मापदंड के नहीं किया जा रहा बहुत कम मात्रा व घटिया स्तर की लगाई जा रही है वही स्टॉप डैम के प्लेन्थ की खुदाई निर्धारित मापदंडों की नहीं करवाई गई प्लेन्थ में घटिया स्तर का बालू युक्त घुलनशील स्थानीय पत्थर से नाम मात्र की सीमेंट रेता लगाकर पेलन्थ की जुड़वाई की जा रही है जिससे निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर कई प्रश्न चिन्ह लग रहा है साथ ही ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जहां नया स्टॉप डैम का निर्माण हो रहा है इस नाले में महज कुछ मीटर की दूरी पर उसके नीचे व ऊपर पूर्व से दो स्टॉप डैम बनाए जा चुके हैं जिस कारण निर्माणाधीन स्टाप डेम औचित्यहीन है सिर्फ पंचायत द्वारा अपनी निजी स्वार्थ के लिए नाम मात्र का निर्माण कार्य करवाने के नाम पर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है जब इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच से मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया की स्टॉप डैम बन रहा है उसकी लागत राशि व उससे लाभान्वित कृषकों रकबा आदि की जानकारी नहीं दी गई ग्राम पंचायत के सचिव व संबंधित उप यंत्री से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया जिससे स्पष्ट है कि शासन द्वारा विकास कार्य के लिए भेजी गई राशि का सही उपयोग करने के बजाय जुम्मेदार अधिकारियों ने कमीशन खोरी के चक्कर में इसकी गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है ग्रामीणों ने शासन व कलेक्टर उमरिया से घटिया स्तर के हो रहे निर्माण कार्य की जांच करवा कर दोषी सरपंच सचिव व उपन्यत्री के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है जिससे शासन की राशि का सदुपयोग सके।

