स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती संबंधित शिकायत निकली निराधार 

Share this post

स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती संबंधित शिकायत निकली निराधार 

अनूपपुर/विगत दिनांक कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से यह खबर प्रकाशित की गई की अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आउटसोर्स कर्मचारी के विभिन्न पदों पर विगत माह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें कई प्रकार की त्रुटियां एवं गड़बड़ी थी। जिसकी शिकायत बसंत कुमार व अन्य के द्वारा की गई थी। जिससे संबंधित एक पत्र दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के नाम बसंत कुमार प्रजापति पिता श्री फूलचंद प्रजापति निवासी ग्राम धिरोल पोस्ट पटना कला जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश के द्वारा लेख किया गया है मुझे जानकारी प्राप्त हुआ कि मेरे नाम संबंधित एक शिकायत/समाचार में यह उल्लेख किया गया है कि किसी डॉक्टर द्वारा मुझसे धनराशि की मांग की गई थी इस संबंध में मैं स्पष्ट एवं लिखित रूप से निवेदन करना चाहता हूं कि किसी भी डॉक्टर द्वारा मुझे किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई है।मैं ऐसे किसी डॉक्टर को व्यक्तिगत रूप से जानता तक नहीं हूं इसके संबंध में यह आरोप लगाया गया है मैं किसी के विरुद्ध इस प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है, यदि मेरे नाम का उपयोग कर किसी ने भ्रामक शिकायत प्रस्तुत की है तो वह पूर्णता असत्य एवं तथ्यहीन है अतः निवेदन है कि मेरे नाम से संबंधित किसी भी भ्रामक या असत्य शिकायत को मेरे आधिकारिक बयान के रूप में ना माना जाए तथा आवश्यक हो तो प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सत्य स्थिति स्पष्ट की जाए मैं सत्यापन हेतु उपस्थित होने तथा आवश्यक जानकारी देने को सदैव तैयार हूं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेडमैप द्वारा कंपनी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से जिले भर में आवेदन प्राप्त किया और भोपाल स्थित कार्यालय से साक्षात्कार लेकर के नियुक्ति प्रदान की है।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!