कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के निर्देशानुसार बेमेतरा जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विगत वर्षों की कार्यों की समीक्षा इसके साथ आने वाले महीनों में आगामी कार्य योजना पर विस्तृत रूप चर्चा की गई।इस बीच 9 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर के कार्यक्रम में पहुंचेंगे जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर कार्यक्रम में ले जाने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी किसान मोर्चा दिनेश मिश्रा , जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार बबलू राजपूत , पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल , जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा गोवेन्द्र पटेल , रोहित साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता हीरा साहू , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी , छन्नू गुप्ता, राहुल टिकरिहा , गौतम वर्मा ,नारद वर्मा ,रामराज वर्मा ,दयावंत धर बांधे , देवा दास चतुर्वेदी ,डॉ. जगजीवन राम खरे, हरि किशन कुर्रे , होरी लाल सिन्हा , मोती साहू ,भगत कुंभकार , मंडल अध्यक्ष राम खेलावन , सरजू साहू , रवि तिवारी , जिला सह कार्यालय मन्त्री जितेन्द्र मांत्रे , राजेश राजपूत , राजाराम चंद्राकर , हेमंत कौशल , सनत साहू , चंद्र शेखर राजपूत , विजय डहरिया , सचिन ठाकुर, राजेन्द्र दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
