महर्षि श्री अरविंद व्याख्यान कार्यक्रम 8 सितम्बर को

Share this post

 

अनूपपुर 07 सितम्बर 2022/ महर्षि श्री अरविंद जी की 150 वी जयंती (सार्धशती) के उपलक्ष्य में महर्षि श्री अरविंद का जीवन आध्यात्म व राष्ट्रीयता विषय पर कुल 51 जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय व्यख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में 08 सितम्बर 2022 गुरुवार को दोपहर 1ः00 बजे व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में किया गया है। व्यख्यानमाला के कार्यक्रम में डॉ. नितिन सहारिया, सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय बिजुरी अनूपपुर द्वारा प्रबोधन किया जाएगा।

aprnews
Author: aprnews

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!