सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय से की भेंट मुलाकात नवीन पद मिलने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

Share this post

 

कवर्धा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा प्रदेश मंडल में प्रदेश स्तर पद भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है जिसमे कवर्धा जिले से प्रदेश महामंत्री के पद पर विजय शर्मा को नियुक्त किया गया है इसके साथ सांसद संतोष पाण्डेय को बस्तर के प्रभारी नियुक्त किए है जिनको बधाई देने के लिए सांसद संतोष पाण्डेय के निवास स्थान पर पहुंच सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी साथ आशीर्वाद लिया।इसके साथ प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा में हमेशा देश और प्रदेश की सेवा में लगे रहने की बात नरेश साहू के द्वारा कही गई।वही पुष्प गुच्छ भेंट करते समय सांसद प्रतिनिधि व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेश साहू,देवा चौबे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सह संयोजक ,मनोज वैष्णव सरपंच, रणवीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र साहू उपस्थित रहे।

 

Ved Sahu
Author: Ved Sahu

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!