कवर्धा:- शासकीय हाई स्कूल घोघा में 14 सितंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर संस्था के सभागार में गीत कविता भाषा एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिए एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया संस्था में पदस्थ हिंदी के व्याख्याता हेमंत कुमार सोनी के द्वारा बताया गया कि हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 को राष्ट्रभाषा के रूप में संविधान में सर्वसम्मति से पारित किया गया आज हिंदी विश्व में सबसे अधिक लोगों के द्वारा बोली जाने वाली भाषा है अंग्रेजी के व्याख्याता राजेश कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी राष्ट्रभाषा की सम्मान करना चाहिए एवं उसके विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए व्याख्याता सुश्री भगवती हठीले ने सभी छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी सबसे सरल और मीठी भाषा है इस पर हमें गर्व है इसके पश्चात बृजेश कुमार गुप्ता व्याख्याता गणित ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित किया एवं हिंदी दिवस की बधाई दिए कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रभारी प्राचार्य राम कुमार बघेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र विविधता में एकता का परिचायक है अतः हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांध कर रखती है हमें अपनी राष्ट्रभाषा पर हमें गर्व है कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहेl
