कवर्धा:- आगामी माह 11 नवंबर को न्याय धानी बिलासपुर में होने वाले प्रदेश व्यापी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली एक दिवसीय आंदोलन को लेके मंडल स्तरीय महिला मोर्चा लोहारा मंडल की बैठक ग्राम पंचायत नवागांव में 11 अक्टूबर को आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से लोहारा मंडल के प्रभारी व जिला भाजपा महिलामोर्चा महामंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी बैठक लेने पहुँची, जहां पर महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखते हुए श्रीमती तिवारी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कही की वर्तमान सरकार झूठा है बोल कुछ रहा है और कर कुछ रहा है शराब बंद करने को स्वयं गंगाजल लेकर वादा किया था शराबबंदी तो दूर उल्टा घर-घर तक शराब पहुंचाने का कार्य कर रहा है विगत 4 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ सरकार रोजाना महिलाओं के साथ लूट, हत्या, हिंसा, अनाचार और बलात्कार जैसी घटनाएं कर रही है महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं हाल ही में जांजगीर चांपा मैं 52 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी2021 में अब तक 11 सौ से अधिक महिलाएं बलात्कार के शिकार हो चुकी हैं जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चुनाव के पूर्व महिलाओं के लिए कई वादे किए लेकिन एक भी वादा उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है महिलाओं की सुरक्षा व रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ का कांग्रेस सरकार के पास कोई योजनाएं नहीं है जबकि पूर्व सरकार डॉ रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश की लाखों महिलाओं को रेडी टू ईट के माध्यम से रोजगार दिया करते थे स्व सहायता समूह की महिलाओं को सोसाइटी दिला कर लाभ दिलाने का काम किया करते थे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही थी जिससे हमारे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होती जा रही थी जिसे वर्तमान सरकार अपने करीबियों और चहेतों को लाभ दिलाने भ्रष्टाचार करने के लिए महिलाओं से छीन कर अपने लोगों से वाहवाही बटोरने का काम कर रही है इसलिए अब समय आन पड़ा है कि हमें अपने अधिकारों के लिए स्वयं ही लड़ना होगा अपनी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इन अहंकारो की कानों तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी और उन्हें कुंभकरण की नींद से जगाना होगा उन्हें याद दिलाते हुए महतारी हूंकार रैली के माध्यम से हमें हल्ला बोलना होगा हम सभी महिलाओं को एक साथ एक स्वर में 11 नवंबर 2022 को महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में जो आयोजित है वहां बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा झूठे वादों के खिलाफ हुंकार भर कर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी इसके लिए मैं सभी बहनों से बार-बार आग्रह करती हूं ससम्मान आप सभी बहनों को आमंत्रित करती हुं
इस बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पांडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सोनी, लोहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा जी, मंडल महामंत्री श्री सोहन शिवोपाशक, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मथुरा झारिया, कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शुक्ला झारिया, श्रीमती द्रौपदी पटेल सदस्य, सुनीता झारिया सदस्य, सुमन झारिया सदस्य, गौरी झारिया सदस्य, बरखा छेदावी सदस्य, माया मरकाम सदस्य, सीता योगी सदस्य, दुलेश्वर पटेल सदस्य, गायत्री पटेल सदस्य, रुकमणी झारिया सदस्य व बड़ी संख्या में मंडल की बहने उपस्थित रहीं।
