कवर्धा:- आगामी 11 नवंबर को न्याय धानी बिलासपुर में होने वाले प्रदेश व्यापी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली एक दिवसीय आंदोलन को लेके मंडल स्तरीय महिला मोर्चा पिपरिया मंडल की बैठक ग्राम पंचायत मिरमिट्टी में दिनांक16/10/22को आहूत की गई ।जिसमें प्रमुख रूप से पिपरिया मंडल के प्रभारी व जिला भाजपा महिलामोर्चा “महामंत्री” श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी बैठक लेने पहुँची,और गांव की भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को साथ लेकर गांव का भ्रमण कर कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी का विरोध कर दीवारों पर पोस्टर चिपकाये तथा नारे लिखे गए घर घर जाकर महिलाओं से मुलाकात कर महतारी हुंकार रैली के सबन्ध में चर्चा की गई साथ ही ग्राम में बैठक भी लिया गया। जहां पर महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखते हुए।
श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कड़ी शब्दों में आलोचना करते हुये कही की वर्तमान सरकार की रीति नीति झूठी है बोल कुछ रही है और कर कुछ रही है शराब बंद करने को स्वयं गंगाजल लेकर वादा किया था कि छ.ग.में कांग्रेस की सरकार बनते ही शराब बंद करेंगे और उनकी सरकार बनते ही शराबबंदी तो दूर उल्टा घर-घर तक शराब पहुंचाने का कार्य कर रही है जबकि सरकार को भी पता है कि शराब से कितने बहनों की मांग का सिंदूर उजड़ रही है कितने लोग घर से बेघर हो गए कई परिवार तबाह हो गए विगत 4 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ सरकार रोजाना महिलाओं के साथ लूट, हत्या, हिंसा, अनाचार और बलात्कार जैसी घटनाएं कर रही है महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैंआये दिन घटना घटते जा रही है और भूपेश सरकार सत्ता के नशे में मदहोशी में मदमस्त हो रहें है छ. ग.की जनता का उन्हें ज़रा भी फिक्र नही है अगर होता तो अपने ही किये गये वादे पर अमल करता। हाल ही में जांजगीर चांपा मैं 52 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।2021 में अब तक 11 सौ से अधिक महिलाएं बलात्कार के शिकार हो चुकी हैं जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चुनाव के पूर्व महिलाओं के लिए कई वादे किए लेकिन एक भी वादा उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है महिलाओं की सुरक्षा व रोजगार के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पास कोई योजनाएं नहीं है जबकि पूर्व सरकार डॉ रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश की लाखों महिलाओं को रेडी टू ईट के माध्यम से रोजगार दिया करते थे स्व सहायता समूह की महिलाओं को उचित मूल्य की दुकान दिला कर लाभ दिलाने का काम किया करते थे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही थी जिससे हमारे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी होती जा रही थी जिसे वर्तमान सरकार अपने करीबियों और चहेतों को लाभ दिलाने भ्रष्टाचार करने के लिए महिलाओं से छीन कर अपने लोगों से वाहवाही बटोरने का काम कर रही है इसलिए अब समय आ गया है कि हमें अपने अधिकारों के लिए स्वयं ही लड़ना होगा अपनी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इन अहंकारो की कानों तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी और उन्हें कुंभकरण की नींद से जगाना होगा उन्हें याद दिलाते हुए महतारी हूंकार रैली के माध्यम से हमें हल्ला बोलना होगा हम सभी महिलाओं को एक साथ एक स्वर में 11 नवंबर 2022 को महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में जो आयोजित हो रही है वहां बढ़ चढ़कर हम महिलाओं को हिस्सा लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा झूठे वादों के खिलाफ हुंकार भर कर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी इसके लिए मैं सभी बहनों से बार-बार आग्रह करती हूं ससम्मान आप सभी बहनों को आहूत करती हुं,बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला मंत्री व पिपरिया मंडल प्रभारी श्रीमती भगवंती अहिरवार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कौशिक, पिपरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार चन्द्रवंशी, मंडल महामंत्री सुनील साहु , उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती गौरी साहू, महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती परेमिन सिन्हा, श्रीमती सवाना कौशिक सदस्य, जमुना साहु सदस्य, रामहिन सिन्हा सदस्य, पुष्पा यादव सदस्य, नागेश्वरी कौशिक सदस्य, धनेश्वरी यादव सदस्य, मीना यादव सदस्य, सुनीता यादव सदस्य, रामबाई नाथ सदस्य, सुंदर बाई यादव सदस्य, छोटूराम सिन्हा बुथ अध्यक्ष,अशोक साहु बुथ अध्यक्ष, निक्की यादव व बड़ी संख्या में मंडल की बहने उपस्थित रहीं।
