जीआरपी अनूपपुर की कार्रवाई, 77 हजार 500 रुपये के मोबाइल बरामद;एक फोन पुराने अपराध से जुड़ा

Share this post

स्टेशन चेकिंग में खुला मोबाइल चोरी का राज,युवक के पास मिले 7 फोन

जीआरपी अनूपपुर की कार्रवाई, 77 हजार 500 रुपये के मोबाइल बरामद;एक फोन पुराने अपराध से जुड़ा

अनूपपुर।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही चेकिंग के दौरान जीआरपी अनूपपुर ने एक युवक को सात मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है।पुलिस के मुताबिक,बरामद मोबाइलों में एक फोन पूर्व में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले से संबंधित पाया गया, जबकि अन्य छह मोबाइलों को भी संदेह के आधार पर जब्त कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन पर संदिग्ध लोगों और सामान की जांच के दौरान जीआरपी की टीम की नजर भारत लाल यादव(20)पर पड़ी।वह सकरिया जमड़ी,थाना कोतवाली,जिला अनूपपुर का निवासी बताया गया है।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल सात एंड्राइड मोबाइल बरामद हुए।

पुलिस जांच में एक Vivo मोबाइल का मिलान जीआरपी चौकी अनूपपुर में दर्ज पूर्व के अपराध क्रमांक 117/26, धारा 305(c) BNS के मामले में चोरी गए मशरूका से हुआ।इसके बाद उक्त मोबाइल को संबंधित प्रकरण से जोड़ते हुए कार्रवाई की गई।

वहीं,शेष छह मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस ने धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया है।बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 77,500 रुपये आंकी गई है।

जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।साथ ही छह अन्य मोबाइलों के संबंध में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कहां से आए और उनके वास्तविक मालिक कौन हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के दौरान मोबाइल चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशन पर बढ़ी निगरानी

15 अगस्त को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में की गई। इसमें जीआरपी चौकी अनूपपुर प्रभारी उप निरीक्षक पी.एस. कुलस्ते,आरक्षक मनोज यादव,महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा, महिला आरक्षक प्रीति विश्वकर्मा तथा आरपीएफ टास्क टीम अनूपपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह एवं उनके स्टाफ की भूमिका रही।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!