कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी रेगाखार मंडल की मंडल स्तरीय बैठक गत दिनो रेंगाखार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय, कवर्धा विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपा के महामंत्री वीरेंद्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष पटेल, उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष मंगलू पोर्ते, राजकुमार मरावी, मनीराम यादव, कपूरचंद ठाकरे, भुवनेश्वर पटले, कमलेश राठौर धूपसिंह धुर्वे सहित सभी बूथ के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद श्री पाण्डेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के विषय में कहा कि केन्द्र सरकार लगातार देश हित में कार्य कर रही है। मोदी सरकार जहां देश को शिखर में ले जाने का कार्य कर रही है वहीं वह देशवासियों की आवश्यकताओं के प्रति भी गंभीर है। कोरोना काल में वेक्सीनेशन व नल जल योजना, प्रधान मंत्री आवास, खाद्या योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। वहीं विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव ने संगठनत्मक जानकरी देकर बूथ स्तर पर पहुचकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। विरेन्द्र साहु ने प्रदेश में झूठ की बुनियाद में बनी सरकार के कार्यकाल में बढ़ रहे भ्रस्टाचार, कुनीति, जर्जर कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।
