राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 मैं राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरहा से 3 छात्राएं , शीतल तिवारी कक्षा 11 वी ,रुचि सिंह चंदेल कक्षा 11 वी, दिव्यानी सिंह डोगरे कक्षा 10 वी का चयन किया गया। जो प्रतियोगिता रीवा में दिनाक 20/11/2022 से 23/11/2022 तक आयोजित प्रतियोगिता में यह शहडोल संभाग की संभाग टीम से भाग लेंगे। स्कूल संचालक राजपूत शिक्षा समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। विद्यालय के पीटीआई पंकज सिंह राजपूत को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी। और राजपूत शिक्षा समिति द्वारा सभा का आयोजन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
