नगर गौरव दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र मे कार्य करने वाली टेम्ट फाउंडेशन को सम्मानित किया गया
Share this post
शहडोल – नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर परिषद बुरहार के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया|
नगर गौरव दिवस के अवसर पर ज्ञान निकेतन स्कूल बुरहार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें नगर के गौरव को बढ़ाने वाले नागरिकों को सम्मान दिया गया जिसमें पर्यावरण को स्वस्थ एवं सुरक्षित करने के प्रयास में लगी हुई टेम्ट फाउंडेशन के कार्यों को CMO व TI राजेश मिश्रा के द्वारा सराहा गया साथ ही उनके कार्य को बढ़ावा दिया गया |
जिसमें आयुषी जैन,सृष्टि गुप्ता, साक्षी सिंह राजपूत, अजय सोनी उपस्थित रहे |
पर्वतारोही शैलजा , अटल गौ सेवा संस्थान मां गायत्री गौ सेवा संस्थान , रक्तदान करने वाले सदस्यों व शहीद भगत सिंह यूथ फाउंडेशन आदि विभिन्न प्रकार के सामाजिक संस्थाओं को सराहा गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक जैन, CMO शिवांगी बघेल ,नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी, डीएमओ , TI राजेश मिश्रा ,पवन चमडिया व अन्य नगर परिषद के सदस्यों एवं विभिन्न वार्डों अध्यक्षों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ नगर के गौरव के बढ़ाने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतिभाओं को सराहा गया साथ ही पवन चमडिया और डॉक्टर अशोक जैन के द्वारा विजय दिवस के विषय में बतलाया गया| अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष व cmo शिवांगी बघेल के द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिभाओं को भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी गई और उनके उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देते हुए उन्हें सम्मान दिया |