अभिषेक सिंह भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत मंत्री नियुक्त
अनूपपुर/भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष(युवा विभाग )केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में हाल ही में बड़ा निर्णय लेते हुए संघ के सक्षम पदाधिकारियों की स्वीकृत उपरांत राष्ट्र धर्म की अपार ऊर्जा समेटे हुए प्रखर वा मुखर व्यक्तित्व अभिषेक सिंह पिता श्री वासुदेव सिंह जो की कोयलांचल क्षेत्र राजनगर जिला अनूपपुर के निवासी है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मध्य प्रदेश के महाकौशल प्रांत का मंत्री( युवा विभाग ) बनाया गया है।अभिषेक सिंह बहुत ही ऊर्जावान लोकप्रिय ओजस्वी व्यक्तित्व के साथ-साथ धर्म निष्ठ भी है संघ द्वारा संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा और विश्वास जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया है जो ऊर्जावान के साथ साथ धार्मिक व्यक्ति भी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयाग दत्त जुयाल और राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केसरी ने उम्मीद जताते हुए कहा की उन्हें आशा है और विश्वास है की अभिषेक सिंह संगठन को मजबूत बनाकर संगठन के उद्देश को पूर्ण करने में सदैव तत्पर रहेंगे ।अभिषेक सिंह ने भारत तिब्बत समन्वय संघ के ओजस्वी जिम्मेदारो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन के द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है उसे पूर्ण करने का सदैव प्रयास करूंगा। अभिषेक सिंह के जिम्मेदार संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतक इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
