किरगी एवं दमेहड़ी समूह जल प्रदाय योजना का कलेक्टर ने किया अवलोकन ग्रामीणों से की चर्चा

Share this post

किरगी एवं दमेहड़ी समूह जल प्रदाय योजना का कलेक्टर ने किया अवलोकन ग्रामीणों से की चर्चा

अनूपपुर / जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यों का कलेक्टर आशीष वशिष्ठ द्वारा जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ विवेक के.व्ही. तथा जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने भ्रमण के दौरान किरगी समूह जल प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र तथा इन्टेक वेल का अवलोकन किया गया। किरगी समूह जल प्रदाय योजना 36 ग्रामों में जल आपूर्ति के लिए बनाई गई है। कलेक्टर ने दमेहड़ी समूह जल प्रदाय योजना का भी भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत लाभान्वित ग्रामों में पहुंचकर हितग्राहियों से जल आपूर्ति के संबंध में चर्चा करते हुए जल की गुणवत्ता, जल कर और नल से पर्याप्त जल आपूर्ति व टोटी की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी लेते हुए जल संचय के संबंध में भी समझाईश दी गई। हितग्राहियों ने बताया कि हमारे घरों में प्रतिदिन जल प्रदाय किया जा रहा है और पर्याप्त मात्रा में नल से जल प्राप्त हो रहा है। जरूरत का पानी लेने के पष्चात् नल की टोटी बंद कर देते हैं, जिससे जल व्यर्थ न बहे। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने जल सखी से चर्चा करते हुए जल कर वसूली की जानकारी प्राप्त की गई।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!