रुई गोदाम में लगी आग,कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Share this post

रुई गोदाम में लगी आग,कड़ी मशक्कत से पाया काबू

अनूपपुर/जिले के बिजुरी नगर के मुख्य बाजार में बने रुई गोदाम में अचानक शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। गोदाम में लगी भीषण आग पर बिजुरी नगर पालिका के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस की जानकारी अनुसार, बिजुरी नगर पालिका के मुख्य बाजार में स्थित रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई। इसमें कृषि उपज मंडी के भवन में लोगों ने रुई गोदाम और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने गोदाम बना रखा है। भवन के पीछे की तरफ से आग लग गई। जहां रुई रखी हुई थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को दी। जिस पर दमकल की गाड़ी के साथ पार्षद और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। एक अनुमान के मुताबिक करीब 1 लाख के आसपास की रूई जलकर खाक हो चुकी है। आग लगने का कारण अज्ञात है। गनीमत रही कि मुख्य मार्ग पर आग लगने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास कई दुकानें एवं घर था, लेकिन किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!