भाजपा ने मनाया अंबेडकर जयंती,मंचासीन नेताओं ने चरित्र आदर्श पर डाला प्रकाश

Share this post

भाजपा ने मनाया अंबेडकर जयंती,मंचासीन नेताओं ने चरित्र आदर्श पर डाला प्रकाश 

अनूपपुर। देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले संविधान के निर्माता समाज में फैली जात-पात , छुआछूत की खाई को भरने वाले समाज में समरसता का संदेश देने वाले ऐसे महान पुरुष संविधान निर्माता भारत रत्न प्राप्त बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 14 अप्रैल 2023 के 132 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के द्वारा जिले के सभी मंडलों और बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अनूपपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर ,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ,सिद्धार्थ शिव सिंह, पूर्णकालिक भास्कर शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ,महामंत्री ज्योति शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की गरिमामय उपस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया ।

बाबासाहेब के कंधों पर दी गई बड़ी जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कंधों पर देश को आजादी मिलने के बाद बड़ी जिम्मेदारी सभी लोगों ने दी और उसका निर्वाहन उन्होंने निष्ठा के साथ किया हमारे देश के लिए बाबा साहेब ने संविधान की रचना की जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिले उसकी चिंता की। आज देश को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने बाबासाहेब डाँ.भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की पावन धरा इंदौर के महू में 14 अप्रैल 1891 में जन्म लेने वाले बाबासाहेब डां.भीमराव अंबेडकर बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे बचपन का जीवन उनका बहुत ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा इसके बाद भी वह संघर्ष करते हुए विदेश तक जाकर शिक्षा हासिल की और वह एक देश के अर्थशास्त्री बने। देश की आजादी के बाद विधि मंत्री बनाए गए और देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी जिसे बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया और उस कमेटी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को शामिल किया गया और उन्होंने संविधान की रचना करने में अपनी अहम भूमिका अदा की और संविधान की रचना की, जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिल सके इसकी चिंता उन्होंने की।

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए दिया बड़ा योगदान

भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने कहा कि संविधान के शिल्पकार महामानव एवं भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी भारत के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया, उस दौर में देश के अंदर छुआछूत का दौर भेदभाव का प्रचलन से देश बटा हुआ था समाज में स्थित इन परिस्थितियों को बदलने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, समाज के बीच उन्हें इसका मुकाबला भी करना पड़ा लेकिन वाह रुके नहीं और आगे बढ़ते रहे कारवां चलता रहा समाज को जगाने का कार्य किया और संविधान में बराबरी का दर्जा देने का कार्य किया, आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम करते हुए डॉक्टर साहेब के यादगार में अनेक कार्य किए हैं। हम सबको बाबासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़ना है और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करना है।

उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही समस्त बूथ स्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!