वीरांगना रानी कमलापति के विरुद्ध अशोभनीय बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने किया पुतला दहन

Share this post

वीरांगना रानी कमलापति के विरुद्ध अशोभनीय बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का भाजपा ने किया पुतला दहन

अनूपपुर/जनजातीय गौरव रानी कमलापति जिनके नाम से हाल ही में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी रेलवे स्टेशन का नामकरण किया गया। उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश विधानसभा मे विधायक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा बीते दिवस अशोभनीय विवादास्पद बयानबाजी की गई जिसको लेकर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की निर्देश पर अनूपपुर जिले में मुख्यालय समेत सभी मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। दिनांक 17 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को स्थान भाजपा कार्यालय अनूपपुर के सामने सायं 5:00 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अनूपपुर के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी,जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा,जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश गौतम की मुख्य उपस्थिति में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का झंडा रखकर कांग्रेस नेता एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि कांग्रेस के विधायक और मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी के द्वारा जनजातीय समाज की गौरव रानी कमलापति जिनके द्वारा विशेष योगदान दिया गया है ऐसी वीरांगना के प्रति अशोभनीय बयानबाजी किया जाना काफी निंदनीय है जिसका हम विरोध करते हैं।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!