भाजपा की जिला स्तरीय बूथ विजय अभियान महत्वपूर्ण बैठक 3 मई को अपेक्षित कार्यकर्ता आमंत्रित:-जितेंद्र सोनी

Share this post

भाजपा की जिला स्तरीय बूथ विजय अभियान महत्वपूर्ण बैठक 3 मई को अपेक्षित कार्यकर्ता आमंत्रित:-जितेंद्र सोनी

अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने जिला स्तरीय महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक की सूचना पत्र एवं प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सकुशल होंगे एवं संगठन के कार्य में लगे होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय की दृष्टि से बूथ विजय संकल्प अभियान की चर्चा हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला प्रभारी डॉक्टर राजेश मिश्रा जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जी की उपस्थिति में दिनांक 3 मई 2023 दिन बुधवार को स्थान जिला भाजपा कार्यालय अनूपपुर में समय 1बजे दोपहर आवश्यक बैठक आहूत की गई है अतः उक्त बैठक में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रेणी है -जिला पदाधिकारी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण आमंत्रित हैं जिनके उपस्थित में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होगा।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!