हड़ताल से वापस लौटे चिकित्सक,मरीजों को राहत सेवाएं प्रारंभ

Share this post

हड़ताल से वापस लौटे चिकित्सक,मरीजों को राहत सेवाएं प्रारंभ

अनूपपुर /विगत दिवस मध्य प्रदेश चिकित्सा संघ धरने पर बैठे हुए थे 3 मई को दिन भर चले हड़ताल के कारण गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को प्रदेश भर में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री देर रात्रि अपने निवास से वीसी के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर से चिकित्सा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न ना हो इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस व आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सुदाम खाड़े की उपस्थिति में आवश्यक बैठक की गई जिसमें आकस्मिक एवं गंभीर सेवाओं का संचालन सुचारु रुप से चलें इस हेतु कार्यवाही का प्रावधान संबंधी निर्देश जारी किए एवं मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाएं पीजी चिकित्सकों की सेवाएं लेने जैसे आदेश जारी किए गए थे।

ज्ञात हो कि चिकित्सकों के आज 4 मई 2023 को हड़ताल से वापस लौटने पर मरीजों को राहत मिला है और अब अस्पतालों में समस्त चिकित्सा कार्य संपादित किए जा रहे हैं। चिकित्सकों के हड़ताल में जाने पर शासन के साथ-साथ माननीय उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया जिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदेशभर के चिकित्सकों का हड़ताल समाप्त हुआ है और प्रदेश की जनता को उपचार सुविधा प्रारंभ होना मुहैया हुआ है।

इनका कहना है

मध्यप्रदेश चिकित्सक संघ जिला इकाई अनूपपुर के अध्यक्ष डॉक्टर जनक सारीवान ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि अब चिकित्सक संघ अपना हड़ताल समाप्त कर दिए हैं एवं 4 मई 2023 को सुबह अपनी ड्यूटी में समस्त चिकित्सक लौट कर के ज्वाइन कर लिए हैं। जिसके आधार पर अब समस्त स्वास्थ्य सेवाएं पूर्व की तरह अस्पतालों में संचालित किए जा रहे हैं हाईकोर्ट के आदेश और हस्तक्षेप के पश्चात समस्त चिकित्सा विभाग अपने काम पर वापस आ गए हैं शासन प्रशासन और चिकित्सक संघ की उच्च स्तरीय बैठक आज भोपाल में दोपहर को होगी जिसमें अन्य निर्णय किए जाएंगे और तब चिकित्सक संघ आगे का निर्णय लेंगे।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!