भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा कल 21 मई को अनूपपुर दौरे पर

Share this post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा कल 21 मई को अनूपपुर दौरे पर

बृहद जिला कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल,यह होंगे अपेक्षित 

अनूपपुर /भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य अतिथि में अनूपपुर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 21 मई 2023 को दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यालय अनूपपुर में बैठक आयोजित होगी ।भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी भोपाल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 19 मई 2023 को सम्मिलित होने के लिए पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को अनूपपुर आने का आमंत्रण दिया जिसे वह सहजता के साथ स्वीकार किया और 21 मई 2023 को बृहद जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की है और जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों को बैठक में अवश्य रूप से उपस्थित होने की अपेक्षा की है उक्त बृहद जिला कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी भाजपा सांसद विधायक एवं पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा समस्त मंडलों के प्रभारी समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री मोर्चा के जिला पदाधिकारी समस्त मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री आईटी एवं सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारी जिला पंचायत जनपद पंचायत नगर पालिका नगर परिषद मंडी समिति के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि अपेक्षित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा कई नजरिए से अहम माना जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!