BJP के संभागीय कार्यालय में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन

Share this post

 

शहडोल (श्याम दास मानिकपुरी)आज दिनांक 05/06/2023 को भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारतीय ने मीडिया बंधुओं से बात की, प्रेस वार्ता में बताया गया है कि अनुसूचित जाति वर्ग का भविष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है एवं राज्य के मुखिया शिव , कैलाश एवम् विष्णु के हाथों में अनुसूचित जाति वर्ग का स्वर्णिम भविष्य है। गौरतलब हो, पीएम मोदी की सरकार ने 30 मई, 2023 को अपने 9 साल पूरे किए। 9 वर्ष की इस अवधि में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से, प्रभावी और ‘last-mile delivery’ के साथ सामाजिक न्याय को अत्यधिक सशक्त बनाया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार ने देश के संतुलित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के लिए 9 साल समर्पित किए हैं, जिसमें 2014 से लेकर अब तक केवल इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार के वितरण तंत्र में लोगों का विश्वास जगे।

देश में SC और ST की जनसंख्या
2011 की जनगणना के अनुसार देश में SC की कुल संख्या 20 करोड़ से अधिक है जबकि ST की संख्या 10 करोड़ से अधिक है। इस वर्ग से जुड़ा अधिकांश तबका गरीब श्रेणी का है। इन्हीं के विकास को ध्यान में रखकर सरकार निंरतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि 9 साल में केंद्र की तमाम योजनाओं से पीएम मोदी दलितों और पिछड़ों के लोकप्रिय नेता बन गए हैं। इन्हें यह विश्वास होने लगा है कि जिस योजना से उनके पड़ोसी को लाभ हुआ है, वह उन्हें भी जरूर लाभान्वित करेगी। सरकार के विभिन्न प्रयासों को देखकर ही उनमें यह उम्मीद जगी है और ये लाजमी भी है। आज की प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारतीय जी प्रदेश नीति एवं शोध प्रभारी सौरभ गोले जी , ज़िला मीडिया प्रभारी अरूण द्विवेदी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन परोहा जी, जिला अध्यक्ष शहडोल अमित चौधरी जी, उमरिया जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति जी, अनूपपुर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी जी, जिला महामंत्री कमल खटीक जी, जिला उपाध्यक्ष बब्बू महरा जी, संभागीय मीडिया प्रभारी राजकुमार प्रजापति जी, उपस्थित थे। साथ ही साथ आज अनुसूचित जाति वर्ग की संभागीय बैठक भी रखी गई जिसमें आगे की कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई।

 

aprnews
Author: aprnews

error: Content is protected !!
× How can I help you?