हनुमान जयंती पर अनूपपुर पुलिस का अनोखा नवाचार ,SP ने किया ‘यातायात सुरक्षा एवं सेवा प्याऊ’ का शुभारंभ

Share this post

 

अनूपपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान (IPS)* द्वारा जनसेवा और यातायात सुरक्षा को एक नई दिशा देते हुए *“यातायात सुरक्षा एवं सेवा प्याऊ”* का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से आमजन को *शीतल जल पिलाकर* इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की, जो सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बन गई।
*एक ही स्थान पर सेवा का त्रिवेणी संगम — प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस कैंप*
इस अभिनव पहल की खास बात यह है कि एक ही स्थान पर सेवा प्याऊ, हेलमेट बैंक एवं लर्निंग लाइसेंस कैंप का *सुंदर और उपयोगी समागम* किया गया है। यहां राहगीरों को निःशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं *लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सरल सुविधा* भी दी जा रही है।

👉भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह सेवा प्याऊ न केवल प्यास बुझाएगा, बल्कि सुरक्षित यातायात की दिशा में भी लोगों को प्रेरित करेगा। हेलमेट बैंक के माध्यम से *“सुरक्षा पहले” का संदेश* जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

👉इस अवसर पर *थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद जैन, थाना प्रभारी यातायात श्री विनोद दुबे, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक* उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस की *संवेदनशीलता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण* बताया।

🚦*अनूपपुर पुलिस — सेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक*- अनूपपुर पुलिस की यह पहल न केवल आमजन को राहत प्रदान करेगी, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी ।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!