भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने पुष्पराजगढ़ से किया विधानसभा 2023 का चुनावी आगाज

Share this post

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने पुष्पराजगढ़ से किया विधानसभा 2023 का चुनावी आगाज

राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने नशा मुक्ति क्षेत्र घोषित करने का किया वादा

अनूपपुर/भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला का पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम जनसभा को संबोधित करने से पहले विशाल रैली (रोड शो)नशा मुक्ति को लेकर आयोजित की गई जिसमें हजारों की संख्या में माताएं बहने और बुजुर्ग लोगों ने हिस्सा लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की ताकत और जज्बा को पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में प्रदर्शित किया इसके पश्चात राजेंद्रग्राम के स्व सहायता समूह परिसर में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया।

ऐतिहासिक आमसभा का हुआ आयोजन 

विधानसभा क्षेत्र में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा संध्या शुक्ला ने अपने ओजस्वी भाषण से पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया उन्होंने अपने भाषण में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को नशा मुक्ति विधानसभा के रूप में लाने का संकल्प दिलाया।

सरकार की दोहरी नीति पर लगाया आरोप

संध्या शुक्ला ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वह पार्टी है जो आदिवासियों के हित में न रहकर हमेशा अहित करती रही है आदिवासियों को छलने का कार्य करती है एक तरफ तो आदिवासियों के लिए आदिवासी दिवस मना रही है और दूसरी तरफ आदिवासियों को नशे की लत पकडा रही है जिससे आदिवासी समाज कमजोर बेबश हो जाए और सरकार के फ्री की दी हुई रेवड़ी में अपना जीवन बसर कर सके ऐसे में कैसे होगा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास ।आज 20 वर्षों से भाजपा की सरकार केंद्र में भी है और राज्य में भी है लेकिन व्यवस्थाएं आज भी वही है जो आजादी की बात थी ।चाहे कांग्रेस पार्टी की बात हो या फिर भाजपा की बात हो दोनों ही पार्टियों ने आदिवासियों के साथ छल एवं कपट का व्यवहार किया है यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हमारे द्वारा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को नशा मुक्ति विधानसभा क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

अमित पडवार पुष्पराजगढ़ से उम्मीदवार घोषित

भारती शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सौरव द्विवेदी ने मंच में आकर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ईमानदार चर्चित चेहरे अमित पडवार को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया और जनसभा में आए हुए समस्त माताएं बहने एवं पुष्पराजगढ़ की जनता से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को अपना विश्वास मत देने के लिए आग्रह किया और इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अपना आगाज किया।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!
× How can I help you?