भारी जन सैलाब के साथ 7 वीं बार भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने किया नामांकन दाखिल

Share this post

भारी जन सैलाब के साथ 7 वीं बार भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने किया नामांकन दाखिल

अनूपपुर । अनूपपुर विधानसभा सहित समूचे जिले के विकास के धुरी माने जाने वाले विकास पुरुष की संज्ञा प्राप्त भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह 7 वीं बार जब 27 अक्टूबर 2023 को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकले तो उनके साथ सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस का जन सैलाब उमड़ पडा,अनूपपुर स्मार्ट सिटी सभा स्थल से लेकर तहसील कार्यालय तक अपार जन सैलाब इस बात का साक्षी बना कि बिसाहूलाल ने अपने राजनीतिक जीवन में जिले के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जिनके कार्यों पर जनता ने सड़क पर उतरकर मोहर लगा दी।

भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह ने एक बार पुन: मांगा आशीर्वाद 

भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर विधानसभा के प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह ने स्मार्ट सिटी के पास आयोजित नामांकन दाखिले की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका 7 वीं बार नामांकन दाखिले का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान जन सेवा के आने को कार्य किया जनता का स्नेह और प्रेम सदैव उन्हें मिलता रहा इस बार भी उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से विजय श्री दिलाने की अपेक्षा की और सभी से आशीर्वाद मांगा।

भाजपा और कांग्रेस में तुलना करने की आवश्यकता:- हिमाद्री सिंह 

भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के नामांकन दाखिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा की जनता को कांग्रेस और भाजपा के कार्यों में तुलना करने की आवश्यकता है जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और केंद्र में, उस समय क्या स्थिति प्रदेश और देश की थी और आज कहां पर हमारा देश और प्रदेश पहुंच गया है इसकी तुलना होनी चाहिए भाजपा की सरकार जो कहती है वह कहती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में अनेक योजनाएं चलाई गई और देश प्रदेश का विकास हुआ साथ ही साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की भी चिंता भाजपा की सरकार ने की और उन्हें समाज के अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया। यह चुनाव हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा इसलिए सभी लोग भाजपा प्रत्याशी को अपना अमूल्य मत देकर विजई बनाएं।

भाजपा नेताओं ने सभा को किया संबोधित

भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह के नामांकन दाखिले के लिए आयोजित सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा आम जनता से अपील किया कि अनूपपुर विधानसभा और जिले का विकास करने वाले भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह को अपना समर्थन सभी लोग प्रदान करें जिससे कि एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो सके यह चुनाव हमारे बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करेगा इस चुनाव से विकास जुड़ा हुआ है भाजपा की सरकार बनने से विकास की निरंतर गाड़ी चलती रहेगी। भाजपा सरकार चाहे वह कोरोना काल हो या फिर हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है हमें मिलकर बीजेपी प्रत्याशी भी बिसाहूलाल सिंह को अपना आशीर्वाद देना है। सभा को भाजपा जिला चुनाव संयोजक बृजेश गौतम विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद अग्रवाल तथा अन्य लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित 

भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह के नामांकन दाखिले में प्रमुख रूप से शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह उत्तर प्रदेश की विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, मूलचंद अग्रवाल राम अवध सिंह ज्ञानेंद्र सिंह परिहार जितेंद्र सोन पर्वती राठौर श्रीमती प्रवीण द्विवेदी सिद्धार्थ शिव सिंह श्रीमती रश्मि खरे रवि राठौर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा अजय द्विवेदी मुकेश पटेल सत्यनारायण सोनी कुंदन सिंह भारत पटेल सूरज पटेल संतलाल यादव मोहन यादव के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों से आए हुए शक्ति केंद्र के संयोजक पलक बूथ के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में ढोल मजीरों के साथ जिंदाबाद नारा लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्यासी बिसाहूलाल सिंह का नामांकन दाखिल किया गया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

error: Content is protected !!