नपा अनूपपुर में आया भूचाल पी.आई.सी.की सदस्यता से दूसरा त्यागपत्र

Share this post

नपा अनूपपुर में आया भूचाल पी.आई.सी.की सदस्यता से दूसरा त्यागपत्र

अनूपपुर । नगर पालिका परिषद अनूपपुर में इस समय भूचाल सा आया हुआ है।जहां एक के बाद एक पी.आई.सी.की सदस्यता से त्यागपत्र देने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है।अभी मई माह 2024 में संजय चौधरी पार्षद वार्ड क्रमांक 2 ने सभापति योजना,यातायात,परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समिति से त्यागपत्र दिया था।इसके पश्चात जून माह 2024 में सुनीता (राधिका)बियानी पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सभापति सामान्य प्रशासन विभाग ने पी.आई.सी.की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।उन्होंने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 14/06/2024 को रखी गई पी.आई.सी. की बैठक के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष पति के आपत्तिजनक व्यवहार एवं पी.आई.सी के कार्य सुचारू रूप से न होने एवं सामान्य प्रशासन विभाग के किसी भी कार्य व कार्यवाही की जानकारी न देकर मनमाना कार्य करने के कारण मैं सभापति,सामान्य प्रशासन विभाग व पी.आई.सी. की सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं।ज्ञातव्य हो कि अनूपपुर नगर पालिका में पी.आई.सी का गठन भाजपा एवं कांग्रेस पार्षदों को मिलकर किया गया है।जबकि अध्यक्ष भाजपा से बिलॉन्ग करती है।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!
× How can I help you?