भाजपा शहडोल जिले में 15 के बजाय अब होंगे 19 मंडल का गठन
शहडोल/भारतीय जनता पार्टी शहडोल के जिला महामंत्री एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी इंजी संतोष लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहडोल जिले में केंद्र नेतृत्व की सहमति के पश्चात भाजपा के 04 नए मडलों की वृद्धि की गई है। वृद्धि किए गए नवीन मंडलों में बकहो, चुहरी ,टिहकी और मऊ है।
भाजपा प्रदेश संगठन की सूची के अनुसार जिले में अब कुल 19 मंडल होंगे।
जिले में मंडल पुनर्गठन एवं मंडलों की वृद्धि हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी ने प्रदेश संगठन को इसका प्रस्ताव भेजकर अनुरोध किया था जिसकी केंद्र से स्वीकृत पश्चात इस आशय का पत्र आज भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवान दास सबनानी जी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को भेजा है।
Author: Bhupendra Patel
Post Views: 131