अनूपपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के सशक्त दावेदार हैं सुभाष पटेल

Share this post

अनूपपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के सशक्त दावेदार हैं सुभाष पटेल

अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर संगठनात्मक नवीन ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया लगातार जारी है और इस क्रियान्वयन में बूथ अध्यक्षों की कार्यकारिणी बन चुकी है उसके पश्चात अब मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में रायसुमारी चल रही है। जिसके तहत अनूपपुर नगर मंडल अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार के रूप में पार्षद सुभाष पटेल चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दे कि सुभाष पटेल अनूपपुर के लिए कोई नए कार्यकर्ता नहीं है जो कुछ समय पूर्व जुड़े हो बल्कि वह अपनी वयस्क भूमिका में आने के बाद ही संगठन से जुड़कर सक्रिय रूप से भाजपा संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। सुभाष पटेल सर्वप्रथम वर्ष 2005 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष,वर्ष 2007 में मंडल महामंत्री संयुक्त मंडल अनूपपुर एवं वर्ष 2015 में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री के दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। इसके बाद वर्तमान समय में अपनी लोकप्रिय छवि के कारण नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद निर्वाचित हुए है। ज्ञात होकी पिछले नगर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान भी इनके द्वारा अपनी मजबूत दावेदारी पेश की गई थी परंतु किन्हीं कारणों से नवीन नियुक्ति न होकर पूर्व के अध्यक्ष को ही यथावत रखा गया था। कार्यकर्ता व जनता के बीच अपनी उत्कृष्ट लोकप्रिय छवि होने के कारण इतनी योग्यता अनूपपुर जिला मुख्यालय नगर मंडल अध्यक्ष के पद हेतु पर्याप्त है जिसके कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वर्तमान समय में कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से कुछ तथा कथित व्यक्तियों का नाम उक्त पद हेतु दावेदार के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जो वास्तव में भाजपा के संगठन के प्रति निष्ठावान ना होते हुए बल्कि अपनी राजनीतिक साख बनाकर अन्य कई प्रकार के गोरख धंधों को चलाने के लिए इसे हथियार के रूप में प्रयोग करने के लिए पदों को प्राप्त करना चाहते हैं। अगर ऐसी प्रवृत्ति के लोगों को संगठन इस तरह के प्रमुख दायित्व से नवाजती है तो जनता के बीच संगठन का अच्छा संदेश नहीं जाएगा जबकि इस प्रक्रिया से ऊपर उठकर इस बार संगठन स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहती है और अगर यदि दलाल रूपी लोग इन पदों पर सुशोभित हो गए तो भाजपा की गाइडलाइन क्या साबित होगी। अनूपपुर नगर में जन चर्चा का विषय है कि सुभाष पटेल युवा कर्मठ और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं जिन्हें इस बार मंडल अध्यक्ष के रूप में मौका दिया जाना उचित होगा।

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!
× How can I help you?