नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Share this post

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

अनूपपुर। (भूपेंद्र पटेल)

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फुनगा मंडल में प्रथम आगमन पर शुक्रवार 28 फरवरी को फुनगा मंडल के अध्यक्ष मुकेश पटेल , महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सभी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। प्रथम आगमन के दौरान मंडल कार्यशाला मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।

 

इनकी रही प्रमुख उपस्थित

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित फुनगा मंडल में निवासरत पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, अनूपपुर से आए हुए भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह , फुनगा मंडल में निवासरत जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह परिहार, जिला मंत्री श्रीमती दुर्गावती पटेल , भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला , फुनगा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल , अनूपपुर नगर से अनूपपुर नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा , पूर्व जनजाति जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी दिगंबर शर्मा , फुनगा मंडल में आए हुए सभी कार्यकर्ता एवं फुनगा मंडल अंतर्गत समस्त बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे ।

 

बूथ मजबूत तो जिला संगठन मजबूत-हीरा सिंह

 

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है । यह भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर किसी को संगठन के द्वारा या फिर प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार से पीड़ित किया जा रहा है तो तत्काल ही हम उसका निराकरण करेंगे और कार्यकर्ताओं का जो भी समस्या आएगा हमें सूचना मिलते ही उसका निराकरण करेंगे । बूथ अध्यक्षों से कहा भारतीय जनता पार्टी की जो सबसे बड़ी ताकत है वह बूथ है और बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता अगर अपने बूथ पर विशेष कार्य करें आपकी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष करता है जिस तरह से मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बना दिया तो आप लोग भी अच्छे से काम करोगे तो कहीं ना कहीं आपको भी पार्टी का दायित्व मिलता रहेगा आप लोग को का चिंता संगठन हमेशा कर रहा है ।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!
× How can I help you?