विजय पंडा बने असेंबली आफ़ एम पी जर्नलिस्ट जिला अध्यक्ष,लोगो ने दी शुभकामनाएं

IMG-20250619-WA0154

Share this post

 

अनूपपुर/असेंबली आफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा के निर्देश पर, प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह के अनुशंसा पर, संभाग अध्यक्ष नीरज गुप्ता व संभाग महासचिव आनंद पाण्डेय की सहमति पर, विजय पंडा को असेंबली आफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स अनूपपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।विजय पंडा कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अनूपपुर व शहडोल जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विजय पंडा इससे पहले कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। इनके नियुक्ति से असेंबली आफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स यूनियन को इनकी मेहनत, लगन व कार्यकुशलता से संघटन को मजबूती मिलेगा। इनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पूर्व की जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति रद्द कर दी गयी हैं।असेंबली आफ़ एम पी जर्नलिस्ट्स पत्रकारों का संगठन है जो कि श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि जब कार्य का बंटवारा हो जाता है तो काम गति पकड़ लेता है। विजय पंडा की नियुक्ति से जिला संगठन में हर्ष का माहौल है। उनके इष्ट मित्र शुभचिंतक एवं संगठन के लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाईदाता संभागीय अध्यक्ष नीरज गुप्ता , संभागीय महासचिव आनंद पाण्डेय , अनूपपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, संभागीय सचिव मिश्रा, संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष विनय शुक्ला, शहडोल जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, जुगल किशोर, उमरिया जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, अनूपपुर जिला महासचिव श्रीराम केवट , अनूपपुर जिला सचिव विकास कुमार साह, अनूपपुर तहसील अध्यक्ष सुदीप्ता मंडल, अनूपपुर तहसील उपाध्यक्ष नितेश सिंह परमार, अनूपपुर तहसील उपाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, अनूपपुर नगर अध्यक्ष अविरल गौतम, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार बैस, कोतमा ब्लॉक सचिव मुनेंद्र यादव, कोतमा ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, अनूपपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष मानवेंद्र विक्रम सिंह, कोतमा ब्लॉक उपाध्यक्ष इंद्रपाल यादव, कमलेश सिंह राठौड़,भूपत नायक, सचिन पटेल, दयाशंकर पटेल, रवि नायक, यादवेंद्र पटेल आदि संगठन के पदाधिकारी ने बधाई दी।

APR NEWS
Author: APR NEWS

About the Author

error: Content is protected !!