नप बरगवां का निकम्मापन-5 दिन से पंप हाउस में लटका ताला,पेयजल को मोहताज वार्ड वासी

Share this post

नप बरगवां का निकम्मापन-5 दिन से पंप हाउस में लटका ताला,पेयजल को मोहताज वार्ड वासी

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां वार्ड क्रमांक 01 को ओरिएंट पेपर मिल (कागज कारखाना) के द्वारा निशुल्क पेयजल की व्यवस्था लगभग 25 वर्षों से पाइपलाइन के माध्यम से प्रदत किया जा रहा है वही एसईसीएल के द्वारा 9 लाख 30 हजार की लागत से ओरिएंट पेपर मिल पाइप लाइन के माध्यम से दी जा रही पानी को भूमिगत स्टॉक टैंक बनाकर पूरे वार्ड में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी वर्तमान स्थिति में नगर परिषद बरगवां अमलाई को पानी की सप्लाई एवं पंप हाउस निगरानी में है लेकिन 5 दिनों से पेयजल की व्यवस्था पूर्ण रूप से बाधित है जिसके कारण वार्ड वासियों को पीने के पानी को लेकर परेशानी हो रही है।

नगर परिषद बरगवां अमलाई के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी का निकम्मापन उजागर हुआ है तभी तो पांच दिवस होने को आए फिर भी पंप हाउस में लगे पंप रिपेयरिंग को लेकर लापरवाही के कारण वार्ड में रहने वाले लोगों को पीने के पानी को लेकर काफी दिक्कतें हो रही है जो बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज है। 5 दिन से पंप हाउस में ताला लटका हुआ है और बिगड़े हुए पंप को बनने के लिए दिया गया है। 1.वार्ड 01 के निवासी संजय तिवारी का कहना है कि फिर वही पुरानी स्थिति निर्मित हो गई है जो आज से 10 वर्षों पहले थी साइकिल में डिब्बे लटकाकर पानी ढोए जा रहे है।2.वही वार्ड के निवासी भूषण तिवारी का कहना है कि बार-बार पंप हाउस में लगे पंप का जलना और फिर उसे रिपेयरिंग के लिए भेजना और इस बीच कई दिनों तक पीने की पानी के लिए काफी मशक्कत करने पड़ते हैं।सब कुछ होते हुए भी अव्यवस्था के कारण हो रहे जल समस्या का निदान नगर परिषद के लापरवाही के कारण बढ़ रही समस्या का जिम्मेदार कौन?

Bhupendra Patel
Author: Bhupendra Patel

error: Content is protected !!