थाना रामनगर अंतर्गत 24 घंटे के भीतर पिता से मामूली विवाद के बाद लापता युवक सकुशल बरामद*

Share this post

*थाना रामनगर अंतर्गत 24 घंटे के भीतर पिता से मामूली विवाद के बाद लापता युवक सकुशल बरामद*

 

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एस.डी.ओ.पी. कोतमा के मार्गदर्शन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 13.12.25 को दर्ज गुम इंसान प्रमोद चौधरी पिता श्री कृष्णपाल चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी झिरियाटोला, जो बिना बताए घर से चला गया था, पुलिस द्वारा गुम इंसान क्र 62/25 क़ायम किया गया।

 

तलाश पर दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा को थाना लाकर पूछताछ की गई, जहां उसके द्वारा बताया गया कि पिता से मामूली विवाद होने के कारण वह घर से चला गया था तथा रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर घूमता रहा। बाद में स्वयं वापस आ गया। आवश्यक कार्यवाही उपरांत गुमशुदा को उसकी पत्नी के साथ घर रवाना कर दिया गया।

APR NEWS
Author: APR NEWS

error: Content is protected !!