पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता हेतु प्रदेश स्तर पर दिनांक 12.06.2023 से 19.06.2023 तक “अभिमन्यु अभियान ” की शुरुआत की गई है।
जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.06.2023 को श्रीमती अंकिता शुल्या उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा शहडोल के नेतृत्व में शहडोल के मुख्य सार्वजनिक स्थलो पर महिला थाना द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें आमजनो को जागरूक करने हेतु अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट लगाए गए है एवं नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा एवं लिंगभेद जैसी कुरूतियों को समाज से समाप्त करने हेतु अभियान अभिमन्यु के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

Author: Avinash Sharma
Post Views: 60